Posts

Showing posts with the label Panasonic AC

AC चालू होकर कुछ देर बाद बंद क्यों हो जाता है? Panasonic AC में मिली असली समस्या

Image
 AC चालू होकर कुछ देर बाद बंद क्यों हो जाता है? अगर आपका AC चालू करने के बाद कुछ समय तक cooling करता है और फिर अचानक बंद हो जाता है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार customer को लगता है कि AC में गैस की समस्या है, खासकर तब जब AC में पहले gas भी भरवाई गई हो। लेकिन हर cooling problem का कारण gas नहीं होता। AC के बार-बार बंद होने के पीछे capacitor, compressor, outdoor unit, electrical connection, PCB, airflow, overheating या किसी दूसरे component की समस्या हो सकती है। आज मैं अपना एक real technician experience share कर रहा हूँ। इस case में customer ने बताया कि AC में gas भरवाने के बाद लगभग एक सप्ताह तक AC चला, लेकिन उसके बाद cooling की समस्या फिर से शुरू हो गई। जब मैंने AC को check किया तो वह कुछ देर चलता था, cooling भी देता था, लेकिन बाद में बंद हो जाता था। पूरी troubleshooting के बाद मुझे capacitor की condition ठीक नहीं लगी। Capacitor बदलने के बाद AC को लगातार लगभग एक घंटे तक चलाकर check किया और इस बार AC सही तरीके से चलता रहा। Customer ने AC Cooling बंद होने की Complaint की ए...

AC से पानी क्यों टपकता है? Drain Pipe Blockage की पूरी जानकारी

Image
  AC से पानी क्यों टपकता है? Panasonic Split AC में Water Leakage की असली वजह और समाधान AC से पानी टपकना एक ऐसी समस्या है जिसका सामना बहुत से लोगों को करना पड़ता है। खासकर Split AC में indoor unit से पानी गिरने लगे तो customer को लगता है कि शायद AC खराब हो गया है या कोई बड़ा पार्ट खराब हो गया है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। कई बार AC से पानी टपकने की वजह drain pipe में blockage, drain line में कचरा, drain tray की समस्या, गलत installation या indoor unit से संबंधित दूसरी समस्या हो सकती है। मैं खुद AC technician हूँ और AC installation, servicing और repair का काम करता हूँ। Field में काम करते समय मुझे अलग-अलग तरह की AC complaints देखने को मिलती हैं। हाल ही में मुझे एक customer का फोन आया। Customer ने बताया कि उनके नए AC में पानी गिर रहा है। मैंने उनसे पहले यह पूछा कि AC में पानी किस तरफ से गिर रहा है? उन्होंने बताया कि AC की right side के नीचे से पानी गिर रहा है। मैं अपना AC tools वाला bag लेकर तुरंत customer के घर पहुंचा। इस article में मैं उसी real service experience के बारे में बता र...