Panasonic AC H11 Error Code: Outdoor Unit Start नहीं होने की समस्या और समाधान
Panasonic AC में H11 Error Code आया, Outdoor Unit Start नहीं हुआ – Installation के दौरान मिली समस्या AC installation का काम करते समय कई बार ऐसा होता है कि installation का पूरा काम सही तरीके से करने के बाद भी AC चालू करते समय कोई नया error सामने आ जाता है। ऐसी स्थिति में केवल error code देखकर कोई पार्ट बदल देना सही तरीका नहीं है। पहले power supply, wiring, connections और PCB जैसी basic चीजों को एक-एक करके check करना जरूरी होता है। आज मैं अपना एक real Panasonic AC installation experience शेयर कर रहा हूं। इस installation के दौरान AC लगभग पांच मिनट तक चला, लेकिन जब outdoor unit start होने का समय आया तो indoor unit पर H11 error दिखाई देने लगा। Outdoor unit भी start नहीं हो रहा था। इस case में मैंने जल्दबाजी में कोई PCB या दूसरा महंगा पार्ट बदलने के बजाय पहले पूरी wiring और connection को check किया। आखिर में समस्या उस wiring में मिली जिसे installation के दौरान जोड़कर लगाया गया था। Panasonic AC Installation के लिए Customer के घर पहुंचा मैं Samsung company में AC installation और repairing...