Mitsubishi AC में Compressor चालू नहीं हो रहा? 50µF Capacitor खराब होने का Real Case
Mitsubishi AC में Compressor चालू नहीं हो रहा था Split AC में कई बार ऐसी समस्या आती है जिसमें Indoor Unit तो चलता हुआ दिखाई देता है, लेकिन कमरे में cooling नहीं आती। ऐसी स्थिति में जब technician Outdoor Unit को check करता है तो पता चलता है कि Outdoor fan चल रहा है लेकिन compressor start नहीं हो रहा। ऐसी complaint के पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। Capacitor, wiring, electrical supply, PCB, compressor या दूसरे components में समस्या हो सकती है। इसलिए बिना जांच किए किसी एक component को खराब मानना सही नहीं है। आज मैं अपना एक real AC technician experience बता रहा हूँ। इस case में एक भाई का मुझे फोन आया। उसने बताया कि उसके AC में कुछ problem हो गई है और पहले भी कोई technician AC देखकर गया था, लेकिन समस्या ठीक नहीं हुई। जब मैं customer के घर पहुंचा तो वहां Mitsubishi का AC लगा हुआ था। मैंने AC को चलाकर करीब 20–25 मिनट observe किया। इसके बाद पता चला कि Indoor Unit में cooling नहीं आ रही थी। जब Outdoor Unit की तरफ गया तो Outdoor fan चल रहा था, लेकिन compressor बंद था। आगे जांच करने पर O...